मधुबन : मलंग चौक स्थित विकास सेवा सदन में इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गयी. महिला बहुआराभान के लक्ष्मण सहनी की 24 वर्षीय महिला इंदु देवी बतायी गयी है. पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर भेज दिया.
पति लक्ष्मण सहनी ने बताया कि करीब डेढ़ माह पहले बच्चेदानी का ऑपरेशन कराया था. कई दिनों तक डाॅक्टर अपने पास रखा. बाद घर भेज दिया. इधर मंगलवार को महिला की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी. परिजन उसे डॉक्टर के पास लाये,जहां डाॅक्टरों ने पानी चढ़ाना शुरू ही किया था. इसी बीच उसकी मौत हो गयी. इसके बाद डाॅक्टर व अन्य कर्मी भाग निकले.
विकास सेवा सदन के नाम से चलने वाले इस क्लिनिक में डॉ.अजीर्मुरहमान बीएमएस बीयू का बोर्ड लगा हुआ है, जिसके संचालक के तौर पर डाॅ रामेश्वर कुमार थरबिटिया भगवानपुर गांव का रहने वाला बताया जाता है. पुलिस मौके से डाॅक्टर का पैड व अन्य कागजात बरामद की है. थानाध्यक्ष संदीप कुमार, एसआइ सीबी पांडेय,कंचन सिंह व एसएन सिंह ने पहुंच कर शव कब्जे में लिया है.थानाध्यक्ष ने कहा आवेदन के आलोक में आगे की कार्रवाई की जायेगी.
