तार सहित पोल गिरा

संग्रामपुर : प्रखंड के कुशवाहा ग्राम भवानीपुर के समीप एसएच-74 के किनारे तार लगा पोल तीन दिनों से गिरा पड़ा है, इस कारण कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है. ग्रामीण रामेश्वर मुखिया, रघुनाथ मुखिया आदि ने बताया कि किसी वाहन द्वारा पोल में ठोकर मार दिया गया, जिससे बिजली का पोल टूट कर नीचे […]

संग्रामपुर : प्रखंड के कुशवाहा ग्राम भवानीपुर के समीप एसएच-74 के किनारे तार लगा पोल तीन दिनों से गिरा पड़ा है, इस कारण कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है. ग्रामीण रामेश्वर मुखिया, रघुनाथ मुखिया आदि ने बताया कि किसी वाहन द्वारा पोल में ठोकर मार दिया गया, जिससे बिजली का पोल टूट कर नीचे के तरफ लटक गया है. विभाग द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए पोल नहीं बदला गया, तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है. विद्युत विभाग के एसडीओ प्रदीप सुमन ने बताया कि अविलंब जांच कर पोल को बदला जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >