पकड़ीदयाल : थाने क्षेत्र के चोरमा में 10 वर्षीय राकेश की मौत नौसार मन में नहाने के क्रम में डूबने से हो गयी. मृतक के पिता प्रह्लाद गिरि ने बताया कि उसका बेटा कल
शाम दोस्तों के साथ नौसार मन में नहाने गया था, उसी क्रम में वह डूब गया. ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला गया. मृतक दो भाई था. छोटा भाई मंद बुद्धि का है. मृतक की मां गोद में बेटे का शव लेकर बदहवास बैठी थी. जैसे कुछ हुआ ही नहीं है. वही मृतक के पिता दरवाजे पर बैठ आने-जाने वाले लोगो को निहार रहे थे.
