जल संसाधन विभाग के क्लर्क से मांगी 10 लाख की रंगदारी

मोतिहारी : जिले में रंगदारी की घटनाएं फिर बढ़ गयी हैं. बेखौफ अपराधी व्यवसायी व सरकारी मुलाजिमों के पास फोन कर रंगदारी मांग रहे हैं. मुफस्सिल ढेकहा के दवा व्यवसायी से रंगदारी का मामला अभी गरम ही था कि अपराधियों ने जल संसाधन विभाग के क्लर्क योगेंद्र सिंह से 10 लाख की रंगदारी मांग की […]

मोतिहारी : जिले में रंगदारी की घटनाएं फिर बढ़ गयी हैं. बेखौफ अपराधी व्यवसायी व सरकारी मुलाजिमों के पास फोन कर रंगदारी मांग रहे हैं. मुफस्सिल ढेकहा के दवा व्यवसायी से रंगदारी का मामला अभी गरम ही था कि अपराधियों ने जल संसाधन विभाग के क्लर्क योगेंद्र सिंह से 10 लाख की रंगदारी मांग की है. योगेंद्र सिंह तुरकौलिया सपही के रहनेवाले हैं. अपराधियों ने रंगदारी नहीं देने पर उन्हें व उनके परिवार के सदस्यों को जान से मारने की धमकी दी है.

घटना के बाद योगेंद्र सहित उनका परिवार दहशत में है. घटना को लेकर उन्होंने नगर थाने में आवेदन दिया है. नगर इंस्पेक्टर आनंद कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गयी है. योगेंद्र सिंह ने पुलिस को बताया है कि शनिवार को कार्यालय में बैठ सरकारी काम का निबटारा कर रहे थे. इसी दौरान उनके मोबाइल पर 8083357113 नंबर से फोन आया. कॉल रिसीव करते ही फोन करनेवाले ने गाली गलौज करते हुए पांच लाख की रंगदारी मांगी,

उसके बाद कॉल ड्राप हो गया. कॉल बैक किया, तो रंगदारी मांगनेवाला अपना नाम सोनू मियां बताया.कहा कि अब रंगदारी के लिए 10 लाख की व्यवस्था कर लो, वरना अंजाम खराब होगा. इसके साथ ही जान से मारने की धमकी देते हुए मोबाइल स्वीच ऑफ कर लिया. नगर इंस्पेक्टर ने बताया कि रंगदारी के पीछे किसी को फंसाने की साजिश रची गयी है. पुलिस घटना के वास्तविक

जल संसाधन विभाग…
कारणों तक पहुंच चुकी है.बहुत जल्द खुलासा कर लिया जायेगा. बताते चलें कि इससे पहले मुफस्सिल ढेकहा के दवा व्यवसायी नंद कुमार से अपराधियों ने माओवादी के नाम पर पांच लाख की रंगदारी मांगी थी.
रंगदारी नहीं देने पर जान से
मारने की धमकी
कहा, सोनू मियां बोल रहा हूं
पैसा दो वरना…
रंगदारी नहीं देने पर जान से
मारने की धमकी
कहा, सोनू मियां बोल रहा हूं
पैसा दो वरना…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >