विस की तर्ज पर होगी जिप की सामान्य बैठक

कवायद . 15 जुलाई तक पार्षदों से मांगे गये दो प्रश्न मोतिहारी : अब विधानसभा की तर्ज पर त्रिस्तरीय पंचायती राज की ऊपरी सदन जिला परिषद की तीसरी सामान्य बैठक की तिथि निर्धारित हो गयी है. 29 जुलाई को जिप कार्यालय परिसर में अध्यक्ष प्रियंका जायसवाल की अध्यक्षता में बैठक होगी. जिसमें सांसद, विधायक सहित […]

कवायद . 15 जुलाई तक पार्षदों से मांगे गये दो प्रश्न

मोतिहारी : अब विधानसभा की तर्ज पर त्रिस्तरीय पंचायती राज की ऊपरी सदन जिला परिषद की तीसरी सामान्य बैठक की तिथि निर्धारित हो गयी है. 29 जुलाई को जिप कार्यालय परिसर में अध्यक्ष प्रियंका जायसवाल की अध्यक्षता में बैठक होगी. जिसमें सांसद, विधायक सहित त्रिस्तरीय जनप्रतिनिधि भाग लेंगे.
विस की तर्ज पर बैठक संचालन को लेकर तैयारी की कवायद शुरू हो गयी है. अध्यक्ष ने कहा कि सभी पार्षद एवं सदस्यों को मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी सुनील कुमार के द्वारा बैठक से संबंधित सूचना पत्र निर्गत किया गया है. उन्होंने कहा कि बैठक विस की तर्ज होगी. बैठक के मद्देनजर सभी पार्षद सदस्यों से संबंधित क्षेत्र के लिए दो प्रश्न की मांग की गयी है. पार्षद 15 जुलाई तक अपने-अपने प्रश्न जिप कार्यालय को उपलब्ध करा दे. इसके लिए जिप अध्यक्ष कार्यालय के बाहर प्रश्न पेटिका भी लगायी गयी है.
जिसका उपयोग कार्यालय अवधि के दौरान सुबह दस बजे से तीन बजे तक प्रश्नपत्र कार्यालय में जमा करने के लिए पार्षद कर सकते हैं. प्रतिदिन शाम पांच बजे तक प्राप्त प्रश्नों को संबंधित विभाग को भेज दी जायेगी. ताकि प्रश्न का समय से संबंधित विभाग जवाब तैयार कर सके. कहा कि सभी प्रश्न को संबंधित विभाग को 20 जुलाई तक उपलब्ध कराने का टारगेट रखा गया है. वही 25 जुलाई तक संबंधित प्रश्नों पर विभाग से आये जवान सदस्यों को उपलब्ध करा दी जायेगी. जिसका अध्ययन करते हुए सदस्य पूरक प्रश्न पर सदन की कार्यवाही के दौरान बहस कर सके. अध्यक्ष ने कहा कि जिप सभी सदस्य, पदाधिकारी एवं कर्मचारियों के सहयोग से प्रगति के पथ पर अग्रसर है. और विस की तर्ज पर जिप की सामान्य बैठक का संचालन करने वाला यह देश का पहला जिला परिषद है. इस नयी व्यवस्था में सहयोग एवं प्रयास को सफल बनाने के लिए अध्यक्ष ने त्रिस्तरीय पंचायती राज के जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी सहित कर्मियों को बधाई दी है.
25 जुलाई को संबंधित विभाग देंगे जवाब
29 जुलाई को सामान्य बैठक में होगी चर्चा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >