माओवादियों ने दवा व्यवसायी से मांगी पांच लाख लेवी

मोतिहारी : माओवादियों ने मुफस्सिल थाने के ढ़ेकहां के एक दवा व्यवसायी से पांच लाख रुपये रंगदारी की मांग की है. नहीं देने जाने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी है. व्यवसायी ने मुफस्सिल थाने में एक आवेदन दिया है. थाना क्षेत्र के ढ़ेकहां लक्ष्मण टोला निवासी दवा व्यवसायी ने पुलिस को दिये आवेदन में […]

मोतिहारी : माओवादियों ने मुफस्सिल थाने के ढ़ेकहां के एक दवा व्यवसायी से पांच लाख रुपये रंगदारी की मांग की है. नहीं देने जाने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी है. व्यवसायी ने मुफस्सिल थाने में एक आवेदन दिया है. थाना क्षेत्र के ढ़ेकहां लक्ष्मण टोला निवासी दवा व्यवसायी ने पुलिस को दिये आवेदन में कहा है

कि दो जुलाई को 11.06 बजे, तीन जुलाई को 9.05 बजे पर मोबाइल पर कॉल आया. कहा मैं शिवहर से माओवादी बोल रहा हूं . आपको पांच लाख देने का टारगेट रखा गया. फिर सात जुलाई को 12.40 बजे में फोन आया कि मैं शिवहर से माओवादी बोल रहा हूं.

पांच दिनों माओवादियों ने दवा
के अंदर पांच लाख मेरे बतायी जगह पर पहुंचा दे. नहीं दिया, तो अंजाम भुगतने को तैयार रहने की बात कही गयी. व्यवसायी नंद कुमार काफी दहशत में हैं. उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी. थानाध्यक्ष अरविंद प्रसाद ने बताया कि मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गयी है.
लेवी नहीं देने पर अंजाम भुगतने को कहा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >