मरा जान कर छोड़ा

भूमि विवाद. फरसा व भाले से किया जानलेवा हमला निजी नर्सिंग होम में चल रहा इलाज रास्ता विवाद में तीन को फरसा से मार किया घायल मोतिहारी : गोविंदगंज थाना अंतर्गत बिंदवलिया गांव में रास्ता विवाद को लेकर अवध बिहारी मुखिया को धारदार हथियार से मार घायल कर दिया गया. बचाने गयी उसकी पत्नी चंद्रकली […]

भूमि विवाद. फरसा व भाले से किया जानलेवा हमला

निजी नर्सिंग होम में चल रहा इलाज
रास्ता विवाद में तीन को फरसा से मार किया घायल
मोतिहारी : गोविंदगंज थाना अंतर्गत बिंदवलिया गांव में रास्ता विवाद को लेकर अवध बिहारी मुखिया को धारदार हथियार से मार घायल कर दिया गया. बचाने गयी उसकी पत्नी चंद्रकली देवी व भाई दिनेश्वर मुखिया के साथ भी मारपीट की गयी. घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना को लेकर अवध बिहारी ने पुलिस कैंप में आवेदन दिया है. उसने पुलिस को बताया है कि मछली खरीदने बाजार जा रहा था. इस दौरान श्रीराम मुखिया,
पप्पु मुखिया, सीताराम मुखिया, विकास मुखिया, हरिओम मुखिया, बालेश्वरी देवी सहित अन्य लोगों ने अपने दरवाजे पर घेर जानलेवा हमला कर दिया. पॉकेट से 45 हजार नकद छीनने का भी आरोप लगाया है. पुलिस कैंप प्रभारी भरत राय ने बताया कि आवेदन को कार्रवाई के लिए गोविंदगंज थाना भेजा जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >