मोतिहारी : सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम करने को ले उत्पन्न विवाद को सिविल सर्जन ने बुधवार को समाप्त कर दिया. बुधवार की सुबह सीएस डा प्रशांत कुमार ने डाक्टर्स कक्ष में सभी चिकित्सकों के साथ बैठक की. बैठक में कुछेक चिकित्सकों को पोस्टमार्टम करने में आपति थी, जिसको ले कई बार विवाद हुए. चिकित्सकों के खिलाफ कारवाई को लिखे गये,
लेकिन सीएस ने चिकित्सकों से आपस में मिल कर कार्य करने की बात कहीं. जब तक उपर से कोई निर्देश नहीं आता तब तक आपलोग पोस्टमार्टम करें. बैठक में डीएस मनोज कुमार, डा एसके सिंह, डा एचपी ठाकुर, डा गगनदेव प्रसाद, डा अनूप कुमार, डा पंकज कुमार, डा नूतन वर्मा, डा वर्षा रिमझिम सहित अन्य शामिल थे.
