विषाक्त भोजन करने से चार लोग बीमार

मधुबन : वाजितपुर पंचायत की बहुआराभान में विषाक्त भोजन खाने से एक ही परिवार के चार सदस्य बीमार पड़ गये. जिसे पीएचसी में सोमवार की रात भरती कराया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद मोतिहारी सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. हालांकि, तबीयत में सुधार होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी. बताया जाता […]

मधुबन : वाजितपुर पंचायत की बहुआराभान में विषाक्त भोजन खाने से एक ही परिवार के चार सदस्य बीमार पड़ गये. जिसे पीएचसी में सोमवार की रात भरती कराया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद मोतिहारी सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. हालांकि, तबीयत में सुधार होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी. बताया जाता है

कि बहुआराभान के महेंद्र सहनी के घर सोमवार की रात मछली-चावल बनी थी, जिसमें छिपकली गिर गयी. भोजन करने के बाद परिवार के मुखिया महेंद्र, उषा, रमेश कुमार व मुकेश काे उलटी आने लगी. डाॅ इंद्रजीत प्रसाद ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मोतिहारी सदर रेफर कर दिया. मुखिया मनोज चौधरी ने बताया कि

सभी लोग स्वस्थ है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >