संपत्ति विवाद में बेटे ने पिता को पीटा

मोतिहारी : बंजरिया थाना के गोबरी गांव में संपत्ति को लेकर रकटू साह को उसके पुत्र ने बेरहमी से पीटा. उसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. उसने पुलिस कैंप में आवेदन देकर बताया है कि तीन पुत्र है. उनके बीच बराबर-बराबर संपत्ति का बंटवारा हो चुका है. एक पुत्र मनोज कुमार साह के […]

मोतिहारी : बंजरिया थाना के गोबरी गांव में संपत्ति को लेकर रकटू साह को उसके पुत्र ने बेरहमी से पीटा. उसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. उसने पुलिस कैंप में आवेदन देकर बताया है कि तीन पुत्र है. उनके बीच बराबर-बराबर संपत्ति का बंटवारा हो चुका है. एक पुत्र मनोज कुमार साह के साथ रहकर जीवन यापन कर रहा हूं.

इधर पुत्र विनोद साह संपत्ति में अधिक शेयर नहीं मिलने से नाराज था. सोमवार को मनोज के हिस्से की जमीन में लगे शीशम का पेड़ काट चिरान मिल में ले जा रहा था. इस दौरान विनोद, गीता देवी व लड्डू कुमार ने बीच रास्ते में घेर मारपीट कर घायल कर दिया. पुलिस कैंप प्रभारी भरत राय ने बताया कि आवेदन को कार्रवाई के लिए बंजरिया थाना भेजा जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >