सगे भाई को मारपीट कर किया घायल

मोतिहारी : बंजरिया थाने के अजगरी गांव में संपत्ति विवाद को लेकर सगे भाई व उसके परिवार वालों ने नवलकिशोर राय को मारपीट कर घायल कर दिया. उसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. उसने पुलिस कैंप में आवेदन देकर बताया है कि रामकिशोर राय ने घर छोड़ने को राजकिशोर राय को डेढ़ लाख […]

मोतिहारी : बंजरिया थाने के अजगरी गांव में संपत्ति विवाद को लेकर सगे भाई व उसके परिवार वालों ने नवलकिशोर राय को मारपीट कर घायल कर दिया. उसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. उसने पुलिस कैंप में आवेदन देकर बताया है कि रामकिशोर राय ने घर छोड़ने को राजकिशोर राय को डेढ़ लाख रुपये दिया. रुपये लेने के बाद भी मकान नहीं छोड़ा. सोमवार को राजकिशोर, रंजेशू देवी, राम तपस्या ठाकुर ने दरवाजे पर पहुंच गाली गलौज की. कहा कि रामकिशोर को भड़का रहे हो. इसका विरोध करने पर उपरोक्त सभी आरोपियों ने मिल कर बेरहमी से पीट घायल कर दिया. पुलिस कैंप प्रभारी भरत राय ने बताया कि आवेदन को कार्रवाई के लिए बंजरिया थाना भेजा जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >