कवि सम्मेलन सह मुशायरे का श्रोताओं ने उठाया लुत्फ

केसरिया : न जानी केतना बेमार करी पईसा का तोपी काथी उधार करी पईसा…. नेहिया के आचरा के केतना बचाई…भोजपुरी गीत प्रसिद्ध व्यंगकार कवि गोरख मस्ताना के प्रस्तुति से कार्यक्रम की शुरुआत हुई. मौका था श्री श्याम आॅटो (हीरो एजेंसी) परिसर में समाजसेवी श्यामबाबू प्रसाद की पुण्यतिथि पर आयोजित कवि सम्मेलन सह मुशायरा का. मधुबनी […]

केसरिया : न जानी केतना बेमार करी पईसा का तोपी काथी उधार करी पईसा…. नेहिया के आचरा के केतना बचाई…भोजपुरी गीत प्रसिद्ध व्यंगकार कवि गोरख मस्ताना के प्रस्तुति से कार्यक्रम की शुरुआत हुई. मौका था श्री श्याम आॅटो (हीरो एजेंसी) परिसर में समाजसेवी श्यामबाबू प्रसाद की पुण्यतिथि पर आयोजित कवि सम्मेलन सह मुशायरा का. मधुबनी से आए हास्य कवि मदनमोहन झा ने सुहानी शाम की रंगीन नशीली रात होने तक…

समेत कई रस की रचनाओं को श्रोताओं ने खूब सराहा. गुदरी के लाल कवि मकर ध्वज भगत ने भोजपुरी गजल वो जिंदगी के मोल का जे वे अाधार बा…मौत करअ कबूल अगर जिदंगी से प्यार बा. वहीं युवा कवि रामकुमार चंपारणी के प्रशासनिक भोजपुरी व्यंग गीत भगवान बुद्ध, गांधी के धरती देखी झर-झर रोअता…को श्रोताओं ने खूब सराहा. गुलरेज शहजाद, कवि धनुषधारी कुशवाहा, सोहनलाल दीवाना, रामनारायण राय, अरुण गोपाल, शाकीब हासमी समेत कई कवि व शायरों ने अपनी-अपनी कविता व रचना पढ़ी. कार्यक्रम के आयोजक ऋषि राज उर्फ नन्हें ने कहा कि श्यामबाबू प्रसाद जीवन भर साहित्य और समाज की सेवा करते रहे. हम भी उन्हीं के बताये मार्गों पर चलते हुए उनके पुण्यतिथि पर विराट कवि सम्मेलन का आयोजन कराते हैं.

कार्यक्रम की शुरुआत श्यामबाबू प्रसाद के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया है, जबकि कवि सम्मेलन सह मुशायरा का उद्घाटन सीओ नरेंद्र कुमार, समाजसेवी ऋषि राज उर्फ नन्हें, जिला माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष सीताराम यादव ने संयुक्त रूप से किया. आगत अतिथि व कवियो को शाल व बूके दे कर सम्मानित किया गया. मौके पर बीडीओ अमरेंद्र कुमार, पूर्व नप उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष प्रफुल्ल कंअर, चिकित्सक डॉ आरके दूबे,

जदयू सेवा दल के प्रदेश महासचिव वसील अहमद खां, प्रमोद चौधरी, भाजपा मंडल अध्यक्ष शंभु महतो, शिक्षक अमित कुमार पांडेय, परमेश्वर शरार्फ, सुबोध पाठक, चुन्नू सिंह, बीइओ अशोक प्रियदर्शी, बीसीओ अरुण साह, जीपीएस अभय कुमार, स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक श्री निवास नारायण, अमित कुमार चौहान, हर्ष राज, सीपीआइ के अंचल मंत्री नेजामुदीन खां, सुबोध चौधरी समेत अनेकसें उपस्थित थे.

तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजा पंडाल
श्यामबाबू प्रसाद की चौथी पुण्यतिथि पर कार्यक्रम का आयोजन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >