मोतिहारी : सदर अस्पताल में पिछले एक माह से एंटी रैबीज वैक्सीन
नदारद है. इसलिए यहां आनेवाले मरीजों को वैक्सीन उपलब्ध नहीं हो पा रहा है. स्वास्थ्य प्रशासन की उदासीनता के कारण लोगों में आक्रोश है. और तो और प्रशासन ने एंटी रैबीज वैक्सीन उपलब्ध कराने के बजाय वैक्सिन समाप्त होने की सूचना नोटिस बोर्ड पर लगा रखी है. अस्पताल प्रबंधक विजय चंद्र झा ने बताया कि अस्पताल में पिछले एक माह से एंटी रैबीज वैक्सीन नहीं है. इसकी सूचना नोटिस बोर्ड पर लगा दी गयी है. इसको लेकर संबंधित एजेंसी से पत्राचार किया गया है.
आपूर्ति होने के बाद ही वैक्सीन मरीजों को मिल सकेगी. इधर, सदर अस्पताल में वैक्सीन न होने के कारण आम लोगों को बाजार से ऊंचे दर पर एंटी रैबीज खरीदना पड़ रहा है. सुई के लिये मंगलवार को करीब एक दर्जन लोग वापस लौटे. जिन्हें कालाबाजार से सुई खरीदनी पड़ी. जदयू नेता अब्दुल हमीद कैप्टन, शिक्षक नेता पंचा सिंह, राहुल शर्मा आदि ने एंटी रैबीज शीघ्र उपलब्ध कराने की मांग की है.
