मोतिहारी : तुरकौलिया में आयुर्वेद चिकित्सक डाॅ विनोद कुमार सिंह से अपराधियों ने 10 लाख की रंगदारी मांगी है. उनके पास रंगदारी के लिए अपराधियों ने बंद लिफाफा में धमकी भरा पत्र भेजा है. डाॅक्टर विनोद मझार गांव के रहनेवाले हैं. उनका क्लिनिक बैरिया बाजार पर है. घटना को लेकर डॉक्टर सहित उनका परिवार काफी दहशत में है. उन्होंने थाने में आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगायी है. प्रभारी थानाध्यक्ष धर्मजीत महतो ने बताया कि आवेदन मिला है. घटना की तहकीकात की जा रही है.
तुरकौलिया में डॉक्टर से मांगी 10 लाख की रंगदारी
मोतिहारी : तुरकौलिया में आयुर्वेद चिकित्सक डाॅ विनोद कुमार सिंह से अपराधियों ने 10 लाख की रंगदारी मांगी है. उनके पास रंगदारी के लिए अपराधियों ने बंद लिफाफा में धमकी भरा पत्र भेजा है. डाॅक्टर विनोद मझार गांव के रहनेवाले हैं. उनका क्लिनिक बैरिया बाजार पर है. घटना को लेकर डॉक्टर सहित उनका परिवार काफी […]

जानकारी के अनुसार, एक अंजान व्यक्ति बैरिया बाजार आया और आठ वर्षीय रविकिशन को बंद लिफाफा देकर कहा कि डॉक्टर साहब हो दे देना. वह लड़का स्थानीय बबलू कुमार को लिफाफा देकर चला गया. डाॅक्टर विनोद क्लिनिक पर पहुंचे, तो बबलू ने उनको लिफाफा दिया. उन्होंने लिफाफा खोला, तो उसमें लिखा था कि आपलोगों ने मेरे दोस्त अमित कुमार को गिरफ्तार करवा ठीक नहीं किया. इसका अंजाम भुगतना होगा. अब भी हमलोग चार दोस्त बाहर हैं. समझ जाना अंजाम क्या होगा.
10 लाख की रंगदारी मांगते हुए जान मारने की धमकी भरी बात लिखी थी. अपराधियों ने अपना संपर्क नंबर भी पत्र पर लिखा है. प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों संपर्क नंबरों का डिटेल निकाला जा रहा है. घटना के पीछे किसी शरारती तत्वों की कारगुजारी लग रही है.
अपराधियों ने डॉक्टर के पास भेजा धमकी भरा पत्र
डॉक्टर के शिक्षक भाई से भी
पहले मांगी जा चुकी है रंगदारी
दहशत में परिजन, पुलिस से
सुरक्षा की लगायी गुहार
डॉक्टर के शिक्षक
भाई से भी मांगी गयी थी रंगदारी
डाॅक्टर विनोद ने बताया कि उनके शिक्षक भाई प्रमोद कुमार सिंह से डेढ़ माह पहले अपराधियों ने फोन कर पांच लाख की रंगदारी मांगी थी. पुलिस ने अनुसंधान के दौरान राजाराम पुल के रहनेवाले 14 वर्षीय अमित कुमार को चिह्नित कर उसे गिरफ्तार किया था. फिलहाल अमित रिमांड होम में है. डाॅक्टर को शक है कि अमित व उसके साथियों ने मिल इसबार पत्र भेज कर उनसे 10 लाख की रंगदारी मांगी है.