चार घरों से 4.80 लाख रुपये की संपत्ति चोरी

मधुबन : कोठिया में गुरुवार की रात चोरों ने चार घरों को निशाना बनाया. इस दौरान करीब 4.80 रुपये की संपत्ति की चोरी कर ली. बताया जाता है कि गर्मी के चलते गृहस्वामी छत व दरवाजे पर सो रहे थे. इस संबंध में पीड़ितों ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. पीड़ित मुन्ना कुमार ने […]

मधुबन : कोठिया में गुरुवार की रात चोरों ने चार घरों को निशाना बनाया. इस दौरान करीब 4.80 रुपये की संपत्ति की चोरी कर ली. बताया जाता है कि गर्मी के चलते गृहस्वामी छत व दरवाजे पर सो रहे थे. इस संबंध में पीड़ितों ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. पीड़ित मुन्ना कुमार ने बताया कि गोदरेज, आलमारी व पेटी में रखे कपड़े, गहने आदि की चोरी कर ली. वही उमाशंकर सिंह के घर की चहारदीवारी कूद कर चोरों ने घर में रखे 10 हजार नकदी समेत 50 हजार रुपये मूल्य की संपत्ति चोरी कर ली. गांव के खखन राय के गेट का ताला तोड़ कर चोरों ने 10 हजार रुपये मूल्य की संपत्ति चोरी की. इसके अलावा राजदेव चौधरी के घर से करीब 60 हजार रुपये मूल्य की संपत्ति चोरी कर ली. थानाध्यक्ष संदीप कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >