विवाहिता को घर में बंद कर पीटा

मोतिहारी : मधुबन थाना के छोटा कोइलहरा गांव में ससुराल वालों ने दहेज के खातिर रूक्सार खातून को घर में कैद कर बेरहमी से पीटा. घटना की सूचना पर बड़ा कोइलहरा स्थित मायके से पहुंचे उसके भाई जाकीर हुसैन पर धारदार हथियार से हमला कर अधमरु कर दिया. घायल दोनों भाई-बहन का इलाज सदर अस्पताल […]

मोतिहारी : मधुबन थाना के छोटा कोइलहरा गांव में ससुराल वालों ने दहेज के खातिर रूक्सार खातून को घर में कैद कर बेरहमी से पीटा. घटना की सूचना पर बड़ा कोइलहरा स्थित मायके से पहुंचे उसके भाई जाकीर हुसैन पर धारदार हथियार से हमला कर अधमरु कर दिया. घायल दोनों भाई-बहन का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. घटना को लेकर जाकीर ने पुलिस कैंप में आवेदन दिया है. उसने बहनोई तबरेज आलम के अलावे परवेज आलम, शमशा खातून, निकहत खातून, जुवैर आलम सहित अन्य को आरोपित किया है. उसने पुलिस को बताया है कि ससुराल वाले एक लाख कैश के लिए उसकी बहन को लगातार प्रताड़ित कर रहे थे. पुलिस कैंप प्रभारी भरत राय ने बताया कि आवेदन को कार्रवाई के लिए मधुबन थाना भेजा जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >