बिजली चोरी के मामले में दो पर प्राथमिकी

मोतिहारी : मुफस्सिल थाना अंतर्गत धरमुंहा में बुधवार को बिजली विभाग के अधिकारियों ने छापेमारी की. इस दौरान उपभोक्ता सुरती देवी व गंगा देवी के मकान में चोरी से बिजली का उपयोग करते पकड़ा गया. दोनों उपभोक्ताओं का विपत्र बकाया रहने के कारण बिजली कनेक्शन काट दिया गया था. बावजूद दोनों मकान में चोरी से […]

मोतिहारी : मुफस्सिल थाना अंतर्गत धरमुंहा में बुधवार को बिजली विभाग के अधिकारियों ने छापेमारी की. इस दौरान उपभोक्ता सुरती देवी व गंगा देवी के मकान में चोरी से बिजली का उपयोग करते पकड़ा गया. दोनों उपभोक्ताओं का विपत्र बकाया रहने के कारण बिजली कनेक्शन काट दिया गया था. बावजूद दोनों मकान में चोरी से बिजली उपयोग किया जा रहा था. इसको लेकर कनीय अभियंता जर्नादन कुमार ने थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. वहीं दोनों उपभोक्ताओं पर आठ हजार 237 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है. थानाध्यक्ष अरविंद प्रसाद ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >