पंजीयन काउंटर पर चार महिलाएं कर रही थीं डॉक्टर का इंतजार

खोजने पर भी नहीं मिल रहे डाॅक्टर मोतिहारी : पूर्वी चंपारण में स्वास्थ्य केंद्रों पर डाॅक्टरों की कमी और स्वास्थ्य सेवा को बेहतर करने के लिए 27 डाॅक्टरों की संविदा पर बहाली के लिए रिक्ति निकाली गयी. आवेदन करीब 33 मिले. सूत्रों के अनुसार जो आरक्षण रोस्टर बना उसके अनुसार 22 डाॅक्टर ही योग्य मिले. […]

खोजने पर भी नहीं मिल रहे डाॅक्टर

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण में स्वास्थ्य केंद्रों पर डाॅक्टरों की कमी और स्वास्थ्य सेवा को बेहतर करने के लिए 27 डाॅक्टरों की संविदा पर बहाली के लिए रिक्ति निकाली गयी. आवेदन करीब 33 मिले. सूत्रों के अनुसार जो आरक्षण रोस्टर बना उसके अनुसार 22 डाॅक्टर ही योग्य मिले. बहाली एमबीबीएस चिकित्सकों की पीएचसी पर संविदा के आधार पर करनी थी. 22 डाॅक्टरों का रोस्टर बना. एक पद महिला का पुरुष में समायोजन किया गया. फिर भी चार महिला डाॅक्टर खोजने पर भी नहीं मिल रही है, जो रिक्त पद रह गया, उसमें अनुसूचित जाति और अत्यंत पिछड़ा वर्ग महिला के दो-दो पद है. इसको ले विभाग गंभीर है कि गंवई स्वास्थ्य केंद्रों पर गरीब महिलाओं को कैसे बेहतर चिकित्सा दी जाये. इधर सिविल सर्जन डाॅ प्रशांत कुछ स्पष्ट नहीं बता सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >