आइसीपी की कार्यशैली से हुए अवगत

ट्रेनिंग के लिए रक्सौल आये हैं राजस्व सेवा के 12 प्रशिक्षु अधिकारी रक्सौल : भारत-नेपाल सीमा पर बने एकीकृत जांच चौकी (आइसीपी) में पहुंच कर आइसीपी की कार्यशैली के बारे में विभिन्न एजेंसियों के साथ बैठक कर जानकारी ली. भारतीय राजस्व सेवा के 65 वें बैच के 12 अधिकारी आइसीपी पहुंचे और सबसे पहले भारतीय […]

ट्रेनिंग के लिए रक्सौल आये हैं राजस्व सेवा के 12 प्रशिक्षु अधिकारी

रक्सौल : भारत-नेपाल सीमा पर बने एकीकृत जांच चौकी (आइसीपी) में पहुंच कर आइसीपी की कार्यशैली के बारे में विभिन्न एजेंसियों के साथ बैठक कर जानकारी ली.
भारतीय राजस्व सेवा के 65 वें बैच के 12 अधिकारी आइसीपी पहुंचे और सबसे पहले भारतीय भूमि पतन प्राधिकरण (एलपीआइ), आइसीपी का संचालन कर रही कॉनकोर व आइसीपी की सुरक्षा में तैनात सशस्त्र सीमा बल के अधिकारियों के साथ बैठक की और बारिकी से आइसीपी के कार्य संचालन पद्धति की जानकारी ली. टीम को लीड कर रहे अधिकारी देवेंद्र मीना ने बताया कि हमलोग चार दिनों तक रक्सौल में रहकर भारत-नेपाल के बीच व्यापार
संधि के अध्ययन के साथ-साथ रक्सौल आइसीपी के बारे में जानकारी लेनी थी. इसलिए हमलोग आज आइसीपी में जानकारी लिये है, इसके बाद भारत-नेपाल टीटी का अध्ययन किया जायेगा. मौके पर वीरेंद्र कुमार, संजय कुमार, सीताराम प्रसाद, भरत कुमार, प्रवीण प्रभाकर, विजय पासवान, हरिनाथ राम, आइसीपी रक्सौल के सहायक प्रबंधक विशाल मिश्रा, एसएसबी के इंस्पेक्टर अविनाश कुमार सहित ट्रेनिंग ले रहे अधिकारी शांतनु अग्रवाल, दालचंद, वरुण सोनी, हरदीप सिंह, पवन कुमार, यसवीर यादव, मनीष गुप्ता, शैलेंद्र सिंह, राकेश कुमार तिवारी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >