संग्रामपुर में सगे भाइयों पर तलवार व फरसे से हमला

सदर अस्पताल में भरती मुखिया पति सहित 12 लोगों को किया आरोपित मोतिहारी : संग्रामपुर थाना अंतर्गत दरियापुर मदरसा चौक के पास मो कमरान खां व उसके भाई मोलवी खां को तलवार व फरसा से मार घायल कर दिया गया. घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. घटना को लेकर कमरान ने नगर […]

सदर अस्पताल में भरती
मुखिया पति सहित 12 लोगों को किया आरोपित
मोतिहारी : संग्रामपुर थाना अंतर्गत दरियापुर मदरसा चौक के पास मो कमरान खां व उसके भाई मोलवी खां को तलवार व फरसा से मार घायल कर दिया गया. घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है.
घटना को लेकर कमरान ने नगर थाना में आवेदन दिया है. उसने पंचायत के मुखिया पति उमर खां सहित हैदर अली,लेयाकत अली खां,साबीर अली खां, समीउद्दीन खां,फैजुद्दीन खां, जौहर अली, फरेहान खां, नवाब खां, राहित खां, साहरूख खां, फैजान खां सहित अन्य को आरोप लगाया है. उसने पुलिस को बताया है कि ईद पर गांव आया था.
मंगलवार की सुबह पटना जाने के लिए घर से निकला. इसदौरान पहले से मदरसा चौक के पास घात लगाये उपरोक्त सभी आरोपियों ने घेर लिया. तलवार व फरसा से मार घायल कर दिया. बचाने आये भाई मौलवी खां के साथ भी मारपीट की. पांच हजार कैश छीनने का भी आरोप लगाया है. नगर पुलिस ने बताया कि आवेदन को कार्रवाई के लिए संग्रामपुर थाना भेजा जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >