घोड़ासहन मत्स्यजीवी समिति का चुनाव रोचक मोड़ पर

वर्तमान व पूर्व नेताओं की परदे के पीछे से बढ़ी दिलचस्पी चुनाव 29 जून को व मतगणना होगी 30 जून को मोतिहारी : घोड़ासहन प्रखंड मत्स्यजीवी सहयोग समिति का चुनाव पूर्व व वर्तमान दो कदावर नेताओं के नेपथ्य से चल रहे खेल के कारण रोचक मोड़ पर आ गया है. चुनाव 29 जून को है. […]

वर्तमान व पूर्व नेताओं की परदे के पीछे से बढ़ी दिलचस्पी

चुनाव 29 जून को व मतगणना

होगी 30 जून को

मोतिहारी : घोड़ासहन प्रखंड मत्स्यजीवी सहयोग समिति का चुनाव पूर्व व वर्तमान दो कदावर नेताओं के नेपथ्य से चल रहे खेल के कारण रोचक मोड़ पर आ गया है. चुनाव 29 जून को है.

जहां जिले में सर्वाधिक वोटर 9765 व 14 बूथ है. प्रशासनिक स्तर पर तैयारी अंतिम चरण में है. जिला सहकारिता पदाधिकारी वीरेंद्र शर्मा ने बताया कि मतगणना 30 जून को होगी. इधर चुनाव को ले घोड़ासहन प्रखंड में जो हलचल है वह विधान सभा चुनाव से कम नहीं माना जा रहा है. एक गुट के अध्यक्ष व मंत्री पद के उम्मीदवार सुरेंद्र सहनी (वर्तमान नेता) और दूसरे गुट मिठू सहनी व वीरेंद्र सहनी के समर्थक (पूर्व नेता) है.

इन दोनों गुटों के चुनाव में स्थानीय जनप्रतिनिधियों की भी दिलचस्पी बन गयी है, जो विधान सभा चुनाव की तरह वोटरों के घर पहुंच संपर्क अभियान चला रहे है, जिसमें नेता कम उनके समर्थक कार्यकर्ता अधिक सक्रिय है. इसमें प्रखंड स्तर के कदावर नेता व एक सर्वदलीय नेता की भूमिका अहम मानी जा रही है, जिनकी पकड़ समिति के वोटरों पर है. जानकार सूत्रों की माने तो 9765 वोटरों में 100 से अधिक वोटर ऐसे है जो दिवंगत हो चुके है. कुल मिला कर इस चुनावी हलचल के बीच मत्स्यजीवी सहयोग समिति का मंत्री व अध्यक्ष किस गुट का समर्थक बनता है. यह तो भविष्य बतायेगा, लेकिन संपर्क अभियान जो कार्यकर्ताओं द्वारा चलाया जा रहा है वह किसी दलीय चुनाव से कम नहीं कहा जा सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >