जहरीला भोजन से दो की मौत, दो गंभीर

रक्सौल : पलनवा थाना क्षेत्र की भेलाही पंचायत के मुसहरवा गांव में मंगलवार की देर शाम दो युवतियों की मौत हो गयी. वहीं दो लोगों को गंभीरावस्था में रक्सौल के डंकन अस्पताल में भरती कराया गया है. बताया जाता है कि जहरीला पदार्थ मिला भोजन करने के कारण उनकी मौत हो गयी है. घटना मुसहरवा […]

रक्सौल : पलनवा थाना क्षेत्र की भेलाही पंचायत के मुसहरवा गांव में मंगलवार की देर शाम दो युवतियों की मौत हो गयी. वहीं दो लोगों को गंभीरावस्था में रक्सौल के डंकन अस्पताल में भरती कराया गया है. बताया जाता है कि जहरीला पदार्थ मिला भोजन करने के कारण उनकी मौत हो गयी है. घटना मुसहरवा गांव में हुई है. इस घटना में चैत पासवान की एक पुत्री चांदनी कुमारी व उनके साढू की लड़की किन्नू कुमारी की मौत हो गयी है. चांदनी कुमारी की मौत मुसहरवा में ही हो गयी थी, जबकि किन्नू को डंकन अस्पताल लाया गया यहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

जहरीला भोजन से
पुलिस इस मामले में चैत पासवान के साढू योगेंद्र पासवान की पत्नी शारदा देवी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है. दो गंभीर रूप से घायल गर्भवती नीलम देवी व योगेंद्र पासवान के पुत्र संदीप पासवान का इलाज डंकन अस्पताल में चल रहा है. संदीप डंकन आइसीयू में भरती है. इधर, सूचना के बाद डीएसपी राकेश कुमार, भेलाही ओपी प्रभारी राजीव रंजन सिंह ने घटनास्थल पर पहुंच कर वारदात की जांच की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >