हरसिद्धि में रंगदारी नहीं दी, तो तेजाब छिड़क किया घायल

मोतिहारी : हरसिद्धि थाने के मटियरिया सरैया खुर्द गांव में दो लाख रुपये रंगदारी नहीं देने पर लक्ष्मण महतो के साथ मारपीट की गयी है. विरोध करने पर तेजाब छिड़क घायल कर दिया गया है. इस संबंध में उन्होंने सदर अस्पताल स्थित पुलिस कैंप में आवेदन दिया है. इसमें सुरेश सहनी, विष्णु सहनी, दीनानाथ सहनी […]

मोतिहारी : हरसिद्धि थाने के मटियरिया सरैया खुर्द गांव में दो लाख रुपये रंगदारी नहीं देने पर लक्ष्मण महतो के साथ मारपीट की गयी है. विरोध करने पर तेजाब छिड़क घायल कर दिया गया है. इस संबंध में उन्होंने सदर अस्पताल स्थित पुलिस कैंप में आवेदन दिया है. इसमें सुरेश सहनी, विष्णु सहनी, दीनानाथ सहनी आदि को आरोपित किया है. उन्होंने कहा कि सुरेश सहनी

हरसिद्धि में रंगदारी
अपराधी किस्म का है. उन्होंने दो लाख रुपये की रंगदारी मांगी. नहीं देने पर घर पर समर्थकों के साथ पहुंच गये और मारपीट कर जख्मी कर दिया. पत्नी के गले का सोने की चेन भी छीन ली. इस दौरान बचाने आये पत्नी गीता देवी के अलावे पुत्र रामसुंदर महतो के चेहरे पर तेजाब छिड़क बुरी तरह घायल कर दिया, जिसे ग्रामीणों के सहयोग से सदर अस्पताल में भरती कराया गया. उधर, पुलिस कैंप से आवेदन को संबंधित थाना भेजने की कार्रवाई में जुट गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >