51 लाख गबन मामले में मिलर गिरफ्तार

मोतिहारी : जिले के रामगढ़वा पुलिस ने एसएफसी से धान लेकर चावल न देने के मामले में रघुनाथपुर से लाल प्रताप सिंह को गिरफ्तार किया है. उन पर 51 लाख 45 हजार 259 रुपये गबन का आरोप है. थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि नीलाम कार्यालय से श्री सिंह के खिलाफ वारंट निर्गत था जिसके […]

मोतिहारी : जिले के रामगढ़वा पुलिस ने एसएफसी से धान लेकर चावल न देने के मामले में रघुनाथपुर से लाल प्रताप सिंह को गिरफ्तार किया है. उन पर 51 लाख 45 हजार 259 रुपये गबन का आरोप है. थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि नीलाम कार्यालय से श्री सिंह के खिलाफ वारंट निर्गत था जिसके आलोक में कार्रवाई की गयी है. श्री सिंह पर आरोप है कि एसएफसी से धान लिया, लेकिन नियमानुसार उसका चावल नहीं दिया, जो करीब साढ़े 51 लाख रुपये के गबन का मामला बनता है. थानाध्यक्ष ने बताया कि छह और मिलरों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >