ससुराल में शव रख मायकेवालों ने की लूटपाट

पीपराकोठी : थाने क्षेत्र के मधुछपरा गांव में विवाहिता द्वारा रेल में कटकर आत्महत्या करने के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव को मायके पक्ष को सौंप दिया. सदर अस्पताल मोतिहारी से मायके पक्ष ने मृतका के शव को मझरिया ले जाने के बजाय मधुछपरा पहुंच कर जम कर हंगामा किया. मझरिया गांव के सैकड़ों […]

पीपराकोठी : थाने क्षेत्र के मधुछपरा गांव में विवाहिता द्वारा रेल में कटकर आत्महत्या करने के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव को मायके पक्ष को सौंप दिया. सदर अस्पताल मोतिहारी से मायके पक्ष ने मृतका के

शव को मझरिया ले जाने के बजाय मधुछपरा पहुंच कर जम कर हंगामा किया. मझरिया गांव के सैकड़ों के तादाद में में महिला पुरुषों ने मधुछपरा स्थित बनारस सहनी के दरवाजे पर पहुंचते ही घर में रखे समान, नगद, आभूषण, कपड़ा, गाय, बकरी आदि को लूट कर भाग निकले. वही घर में रखे बर्तन, चापाकल, दरवाजा आदि को क्षतिग्रस्त कर दिया.
जबकि घर के सारे कपड़े आदि को शव पर रख भाग निकले. स्थित अब यह है कि ससुराल पक्ष के लोग पुलिस के भय से फरार है. वही मायके पक्ष भी शव को ससुराल वालों के दरवाजे पर छोड़ चले गए हैं. अब पुलिस के समक्ष बबुंती के अंतिम संस्कार कराने की परेशानी बढ़ गई है. थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार रंजन, मुखिया दिवाकर पांडेय की पहल पर मायके पक्ष मधुछपरा पहुंच ग्रामीणों के सहयोग से शव का अंतिम संस्कार किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >