बस से कुचल कर वकील की मौत, हंगामा

भीड़ ने मौके पर पहुंची पुलिस को खदेड़ा, चालक को जम कर पीटा पुलिस ने की हवाई फायरिंग रोसड़ा एसडीओ व डीएसपी ने संभाला मोरचा रोसड़ा : एसएच-88 पर गुरुवार की सुबह पटना जा रही बस ने साइकिल सवार अधिवक्ता शिवशंकर झा (65) को कुचल दिया. इससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गयी. हादसे […]

भीड़ ने मौके पर पहुंची पुलिस को खदेड़ा, चालक को जम कर पीटा

पुलिस ने की हवाई फायरिंग
रोसड़ा एसडीओ व डीएसपी
ने संभाला मोरचा
रोसड़ा : एसएच-88 पर गुरुवार की सुबह पटना जा रही बस ने साइकिल सवार अधिवक्ता शिवशंकर झा (65) को कुचल दिया. इससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गयी. हादसे के बाद बस को कुछ दूरी पर लोगों ने रोक कर क्षतिग्रस्त
बस से कुचल कर
कर दिया व चालक की जम कर पिटाई कर दी. सूचना पर एक घंटे बाद मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस को उग्र लोगों ने पथराव करते हुए शहर की तरफ काफी दूर तक खदेड़ दिया. भीड़ से जान बचाने के लिए पुलिस जवानों को दो चक्र हवाई फायरिंग भी करनी पड़ी. सूचना पाकर रोसड़ा एसडीओ कुंदन कुमार एवं डीएसपी अजीत कुमार दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच बिगड़े हालात पर काबू पाया, तब जाकर बसचालक को भीड़ के चंगुल से छुड़ा कर गिरफ्तार किया गया व अधिवक्ता के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा सका. हादसे को ले सुबह 7:30 बजे से 10:30 बजे तक स्टेट हाइवे पर जाम लगा रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >