आदेशपाल के हवाले निरीक्षक का कार्यालय

मोतिहारी : शहर के चांदमारी में संचालित कारखाना निरीक्षक का कार्यालय एक आदेशपाल के भरोसे चलता है.कारखाना निरीक्षक अतिरिक्त प्रभार में हैं,इसलिए वे सप्ताह में दो दिन ही यहां समय मुश्किल से दे पाते हैं.उनके नही रहने के कारण कार्यालय के अन्य कर्मी कार्यालय आना मुनासिब नहीं समझते और माह में एक दो बार आकर […]

मोतिहारी : शहर के चांदमारी में संचालित कारखाना निरीक्षक का कार्यालय एक आदेशपाल के भरोसे चलता है.कारखाना निरीक्षक अतिरिक्त प्रभार में हैं,इसलिए वे सप्ताह में दो दिन ही यहां समय मुश्किल से दे पाते हैं.उनके नही रहने के कारण कार्यालय के अन्य कर्मी कार्यालय आना मुनासिब नहीं समझते और माह में एक दो बार आकर अपनी हाजिरी बना लेते हैं.

मानवाधिकार कार्यकर्ता बी बिहारी, अवनिश सिंह सहित अन्य मुहल्लेवाससियों की शिकायत पर जब प्रभात खबर की टीम 11.40 बजे कार्यालय पहुंची तो मात्र एक आदेश पाल वहां मौजूद मिला.अधिकारी सहित विभाग के अन्य कर्मचारी भी नदारद थे.आस-पास के लोगों ने बताया कि प्रधान लिपिक विभा कुमारी पटना रहती हैं
जबकि दूसरा किरानी अनिता कुमारी सीतामढ़ी रहती हैं.माह में एक दो बार उनका दर्शन मुश्किल से हो पाता है. कारखाना से संबंधित कार्यों का निपटारा के लिए लोग प्रतिदिन कार्यालय का चक्कर लगाते हैं लेकिन कोई उनका सुनने वाला नहीं है.कारखाना निरीक्षक भी नही रहते जिस कारण और परेशानी होती है. उधर, दूरभाष पर कारखाना निरीक्षक चंदन कुमार ने दोनों लिपिकों पर कार्रवाई करने की बात बताते हुए कहा कि समय पर कार्यालय नहीं आना गंभीर मामला है.ऐसे में कार्रवाई तय है.
अतिरिक्त प्रभार में हैं निरीक्षक
महीने में एक-दो बार ही आती
है महिला लिपिक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >