रामदेव बिहार में खोलेंगे संस्थान

मोतिहारी : बाबा रामदेव बिहार में योग एवं उच्च शिक्षा के संस्थान खोलेंगे. उन्होंने कहा कि वह सूबे की शिक्षा को शिखर तक ले जायेंगे. बिहार के युवा काफी ऊर्जावान हैं. पहले 80% आइएस व आइपीएस बिहार से होते थे. योग बल और उच्च शैक्षणिक माहौल कायम कर सूबे के युवाओं की प्रतिभा को एक […]

मोतिहारी : बाबा रामदेव बिहार में योग एवं उच्च शिक्षा के संस्थान खोलेंगे. उन्होंने कहा कि वह सूबे की शिक्षा को शिखर तक ले जायेंगे. बिहार के युवा काफी ऊर्जावान हैं. पहले 80% आइएस व आइपीएस बिहार से होते थे. योग बल और उच्च शैक्षणिक माहौल कायम कर सूबे के युवाओं की प्रतिभा को एक बार फिर से जागृत करने का प्रयास होगा. वह स्थानीय गांधी मैदान में आयोजित योग शिक्षा एवं ध्यान शिविर को संबोधित कर रहे थे. तीन दिवसीय शिविर के पहले दिन गुरुवार को सुबह योग पाठशाला लगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >