मोतिहारी : नगर परिषद में मुख्य पार्षद चुनाव को ले सात जून यानि बुधवार को तुरुप का पता अंतिम रूप से चले तो आश्चर्य नहीं. क्योंकि चुनाव नौ जून को है और किसी दल या गंठबंधन ने समर्थक उम्मीदवार की घोषणा अब तक नहीं की है. दोनों प्रमुख गंठबंधन के नेताओं को अपने आलाकमान के निर्देश का इंतजार है.
सीट अतिपिछड़ा महिला का है. ऐसे में गंठबंधन नेता कद्दावर पार्षद व भविष्य के साथ देने वाले प्रत्याशी की खोज में है. वैसे अब तक पार्षदों के बीच सक्रिय मुख्य पार्षद के दावेदारों में वार्ड 18 से रीना देवी, वार्ड 11 से अनीता देवी, वार्ड 38 से अंजू देवी, वार्ड 14 से उस्मत खातून, वार्ड 22 से रीता देवी का नाम सुर्खियों में है. इसे यूं कहे जितने विजेता उतने दावेदार. लेकिन जानकार बताते है कि मुख्य पार्षद प्रत्याशी का चयन दोनों गठबंधन द्वारा अघोषित तौर पर कर लिया गया है, जिन्हें अलाकमान की घोषणा का इंतजार है. एक प्रत्याशी दोनों गठबंधन के प्रिय है.
एक दर्जन से अधिक पार्षद विदेश यात्रा पर है, जिन्हें टॉप अप की सुविधा मिलने की बात सुर्खियों में है तो कुछ पार्षद फुल टॉप अप के इंतजार में है. ऐसे में टांप अप के बीच मुख्य पार्षद प्रत्याशी विस गंठबंधन से कौन है यह बुधवार शाम तक पता चल जायेगा. क्योंकि दोनों गठबंधन के आलाकमान सात जून को मोतिहारी में रहेंगे. इधर उपमुख्य पार्षद को ले रविभूषण, मोहिबूल हक, समीर कुमार शाह, प्रियंका के नामों की चर्चा है. कबाब व चुड़ा का दौर चल रहा है. जीत की दावेदारी भी हो रही है. लेकिन गठबंधन नेता मुख्य पार्षद के बाद ही उपमुख्य पार्षद के नाम की घोषणा समीकरण के आधार पर करने को कह रहे है. राजनीतिक जानकारों के अनुसार एनडीए की ओर से नगर विधायक प्रमोद कुमार, एमएलसी बब्लू गुप्ता, पूर्व मुख्य पार्षद प्रकाश अस्थाना को महति जिम्मेवारी दी गयी है तो महागंठबंधन की ओर से कमान संभाल रहे है. पूर्व लोस प्रत्याशी विनोद श्रीवास्तव, विधायक फैसल रहमान, राजेंद्र राम व गंठबंधन के अन्य नेता. वैसे कुछ नेता अंदरखाने में अपनी गोटी भी बिछा रहे है. इस प्रकार शह-मात के खेल में ताज किसके माथे चढ़ेगा यह तो समय बतायेगा.
