बारिश से जलमग्न हुआ शहर

परेशानी. नगर सरकार के समक्ष होंगी चुनौतियां, पानी निकासी होगा अहम नयी नगर सरकार बनने की प्रक्रिया शुरू होते ही पुरानी सरकार के कामों का खुलासा होने लगा है. मोतिहारी : नये नगर सरकार बनाने की प्रक्रिया तेज हो गयी है. नौ जून को मोतिहारी नगर परिषद के मुख्य व उपमुख्य पार्षद पद के लिए […]

परेशानी. नगर सरकार के समक्ष होंगी चुनौतियां, पानी निकासी होगा अहम

नयी नगर सरकार बनने की प्रक्रिया शुरू होते ही पुरानी सरकार के कामों का खुलासा होने लगा है.
मोतिहारी : नये नगर सरकार बनाने की प्रक्रिया तेज हो गयी है. नौ जून को मोतिहारी नगर परिषद के मुख्य व उपमुख्य पार्षद पद के लिए समाहरणालय स्थित डॉ. राधाकृष्ण भवन के सभागार में चुनाव होगा. चुनाव बीतने के साथ ही नगर की सरकार काम शुरू कर देगी.
नगर की नयी सरकार नगर वासियों के लिए पहले कौन सी कदम उठायेगी यह तो भविष्य तय करेगा लेकिन नगर के प्राय: सभी वार्डों में जिस तरह की समस्याएं है, उसके समाधान के लिए उसे कई तरह चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा.जानकारों की मानें तो सब से अहम समस्या जर्जर व बंद नाले हैं.
समय पर उसकी उड़ाही नहीं होने से एक तरफ बारिश का पानी नहीं निकल पाता है तो दूसरी तरफ बारिश होने के साथ ही जर्जर नालों का गंदा पानी सड़क पर आ जाता है.मंगलवार को हुई बारिश इसका ज्वलंत उदाहरण है. शहर के चांदमारी चौक स्थित गुमटी के पास सड़क पर जहां दिन भर पानी जमा रहा वहीं सदर अस्पताल के मुख्य गेट पर बाढ़ जैसा नाजारा रहा. स्टेशन परिसर का हाल तो और बुरा रहा और यात्री काफी परेशान रहे. शहर का वीआइपी मुहल्ला माना जाने वाला अगरवा, चांदमारी आदि मुहल्लों की सड़कों पर पानी घंटों लगा रहा. दूसरी तरफ शहर के चीक पट्टी, खुदानगर,अमला पट्टी,चांदमारी,अगरवा आदि मुहल्लों की जर्जर नालों को ठीक करना होगा ताकि बारिश होने के साथ पानी बाहर निकल जाए .कुछ मुहल्लों में व्याप्त गंदगी को साफ कराना भी आसान नहीं होगा.
हल्की बारिश में ही शहर की सड़कों पर लग जाता है पानी
नाला उड़ाही के नाम पर महज हो रही खानापूर्ति

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >