वक्फ संसोधन के खिलाफ प्रदर्शन कर लौट रहे प्रदर्शनकारियों का हुआ एक्सीडेंट, 3 घायल

हाजीपुर : दरभंगा निवासी चार युवकों की कार का हाजीपुर में एक्सीडेंट हो गया. इस हादसे में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए.

हाजीपुर, कैफ अहमद : बुधवार को दरभंगा निवासी चार युवक कार से पटना के गर्दनीबाग में आयोजित वक्फ संशोधन विधेयक के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल होने गये थे. प्रदर्शन के बाद घर लौटने के दौरान एनएच-22 पर उनकी कार एक दूसरी कार से टकरा गयी. इसमें कार सवार नौशाद आलम, अनस इरफानी तथा असगर अली घायल हो गये. मौके पर जुटे लोगों ने सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया जहां से डॉक्टर ने नौसाद आलम को पीएमसीएच रेफर कर दिया.

रॉन्ग साइड से आ रही कार ने मारी टक्कर

वहीं दो अन्य युवकों का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है. हाजीपुर-मुजफ्फरपुर के पश्चिमी लेन पर रॉन्ग साइड से आ रही तेज रफ्तार कार ने सामने से टक्कर मार दी. घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची सदर थाना की पुलिस ने दोनों कार को जब्त कर लिया हे. पुलिस मामले की जांच कर रही है, घटना में दोनों कार क्षतिग्रस्त हो गयी है.

इसे भी पढ़ें : सीवान : जमीन रजिस्ट्री के पैसे की लेन-देन में हुई चाकूबाजी, एक व्यक्ति की मौत, तीन घायल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prashant tiwari

प्रशांत तिवारी डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत पंजाब केसरी से करके राजस्थान पत्रिका होते हुए फिलहाल प्रभात खबर डिजिटल के बिहार टीम तक पहुंचे हैं, देश और राज्य की राजनीति में गहरी दिलचस्पी रखते हैं. साथ ही अभी पत्रकारिता की बारीकियों को सीखने में जुटे हुए हैं.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >