फाइल- 23- युवाओं ने गंगा घाट पर चलाया स्वच्छता अभियान, किया पौधारोपण

युवाओं ने गंगा घाट पर चलाया स्वच्छता अभियान, किया पौधारोपण

23 जून- फोटो- 17- गंगा घाट को रास्ते की सफाई करते युवा चौसा. गंगा सफाई अभियान से जुड़े टीम अविरल गंगा चौसा के युवाओं द्वारा हर रविवार को चलाये जा रहे स्वच्छता और पौधरोपण कार्यक्रम के तहत इस रविवार को भी टीम के अध्यक्ष रविश जायसवाल की अध्यक्षता में चौसा बाजार घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया गया. और युवाओं ने बाजार घाट तक जानेवाली रास्ते की सफाई करते हुए गंगा किनारे फैले कचरा व गंदगी को साफ किया गया. साथ ही पौधरोपण किया गया और उसके देखभाल की जिम्मेवारी टीम के सदस्यों द्वारा ली गयी. इस अभियान में तेजू खरवार ने टीम को दो पौधे दिए जिसको टीम अविरल गंगा चौसा के सदस्यों ने सुरक्षित जगहों पर लगाया. इस अभियान में वार्ड पार्षद प्रतिनिधि शैलेश कुशवाहा, राजू खरवार, मोहम्मद मुस्तफा, अभिजीत चौधरी, पप्पू चौधरी के अलावे अन्य लोग भी मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >