सफाई अभियान चलाकर युवाओं ने किया लोगों को जागरूक

कुछ दिनों बाद से शुरू होने वाले दीपावली व छठ पूजा को लेकर युवाओं ने नया थाना के समीप तालाब के समीप स्वच्छता अभियान चलाया, स्वच्छता अभियान का नेतृत्व समाजसेवी विष्णु शंकर सोनी ने की.

डुमरांव. कुछ दिनों बाद से शुरू होने वाले दीपावली व छठ पूजा को लेकर युवाओं ने नया थाना के समीप तालाब के समीप स्वच्छता अभियान चलाया, स्वच्छता अभियान का नेतृत्व समाजसेवी विष्णु शंकर सोनी ने की. अभियान में शामिल राजकुमार कुंवर, रामू चौबे और कमलेश कुमार ने कहा कि स्वच्छता है तो जीवन स्वस्थ हैं. लोगों ने कहा कि दीपावली व छठ महापर्व को लेकर लोगों को स्वच्छता अभियान चलाकर जागरूक किया जा रहा है ताकि लोग साफ-सफाई को अपनाकर स्वच्छ और स्वस्थ्य रहें. जिससे आसपास के गली मोहल्ले व सार्वजनिक जगहों पर फैली गंदगी दूर हो, ताकि सड़क व गली मुहल्ले साफ दिखे. युवाओं ने बताया कि दीपावली व पावन छठ महापर्व को लेकर युवाओं की टीम लोगों के बीच जागरूकता लाने की कोशिश कर रहे हैं. युवाओं ने कहा कि कुछ दिन बाद ही दीपावली व छठ पूजा शुरू होने वाला है, जिसको देखते हुए एक दूसरे के साथ हाथ में हाथ मिलाकर हम-सभी युवा स्वच्छता अभियान चला रहे हैं. वहीं कार्यक्रम का नेतृत्व करते हुए समाजसेवी विष्णु शंकर सोनी ने कहा कि दीपावली व महापर्व छठ पूजा को लेकर हमलोगों ने युवाओं की टीम गठित कर साफ सफाई अभियान शुरू कर दिया है ताकि इस तरह के कार्य से लोगों के अंदर स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैले, उन्होंने ने बताया कि साफ सफाई अभियान हर वर्ष किया जाता है, परंतु समय बीत जाने पर लोग इस पर ध्यान नही रखते और गंदगी बढ जाती है, जिसके लिए हम सभी को एकजुट होकर लोगों को आगे भी साफ-सफाई रखने के लिए जागरूक करना पड़ेगा ताकि हमेशा चारों तरफ साफ-सफाई का लोग ख्याल रख सकें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMLESH PRASAD

AMLESH PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >