निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप करें कार्य

जिलाधिकारी ने सभी बलों को निर्देशित किया कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्य करें एवं किसी भी परिस्थिति में कानून-व्यवस्था बनाए रखें.

बक्सर. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉ विद्यानंद सिंह एवं पुलिस अधीक्षक बक्सर शुभम आर्य की संयुक्त अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल एवं भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के अधिकारियों एवं जवानों के साथ बैठक आयोजित की गयी. बैठक में आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन-2025 के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था, गश्ती दलों की तैनाती, संवेदनशील और अतिसंवेदनशील क्षेत्रों की पहचान, मतदाता केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था एवं चुनाव प्रक्रिया के दौरान शांति और निष्पक्षता बनाये रखने को लेकर विस्तृत चर्चा की गयी. जिलाधिकारी ने सभी बलों को निर्देशित किया कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्य करें एवं किसी भी परिस्थिति में कानून-व्यवस्था बनाए रखें. उन्होंने कहा कि निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है. बैठक के दौरान केंद्रीय बलों के अधिकारियों द्वारा उनके ठहराव, पेयजल, बिजली, शौचालय, एवं भोजन जैसी मूलभूत सुविधाओं से संबंधित आवश्यकताओं पर भी चर्चा की गयी. जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर और गुणवत्तापूर्ण रूप से सुनिश्चित की जाएं ताकि बलों को किसी प्रकार की असुविधा न हो. पुलिस अधीक्षक ने कहा कि स्थानीय पुलिस और केंद्रीय बलों के बीच समन्वय के साथ संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च, क्षेत्र भ्रमण और संवेदनशील इलाकों की निगरानी की जायेगी. इस अवसर पर अपर समाहर्ता, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बक्सर एवं डुमरांव नोडल पदाधिकारी (सुरक्षा), पुलिस उपाधीक्षक जिला समन्वयक एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amlesh prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >