Buxar News: पारिवारिक कलह से परेशान महिला ने लगायी फांसी

स्थानीय थाना क्षेत्र के कैथहर खुर्द गांव में पारिवारिक कलह से परेशान होकर एक महिला ने फांसी की फंदे पर झूल कर अपनी इह लीला समाप्त कर ली.

धनसोई

. स्थानीय थाना क्षेत्र के कैथहर खुर्द गांव में पारिवारिक कलह से परेशान होकर एक महिला ने फांसी की फंदे पर झूल कर अपनी इह लीला समाप्त कर ली.

आनन फानन में परिजन शव को लेकर दाह संस्कार करने जा रहे थे.तभी किसी ने पुलिस को सूचना दे दी.मौके पर पहुंच कर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बक्सर भेज दिया.पुलिस के अनुसार कैथहर खुर्द निवासी पप्पू चौहान की पत्नी रीता देवी पारिवारिक कलह से कारण मानसिक रूप से परेशान थी.मंगलवार को साड़ी का फंदा बनाकर उसमें झूल कर अपनी जान दे दिया. मौत की खबर कुछ लोग तक ही सीमित रहा. जैसे गांव में फैली तो ग्रामीणों ने चौकीदार को सूचित किया.इसके बाद चौकीदार ने थाना को सूचित कर मामले की जानकारी दी. मौत की खबर कुछ लोग तक ही सीमित रहा. जैसे गांव में फैली तो ग्रामीणों ने चौकीदार को सूचित किया.इसके बाद चौकीदार ने थाना को सूचित कर मामले की जानकारी दी.पुलिस पहुंचने के पूर्व ही मृतका के परिजन शव को लेकर दाह संस्कार के लिए बक्सर जाने ही वाले थे कि एन मौके पर पुलिस पहुंच गयी. और शव को कब्जे ले लिया. मृतका के गले में निशान को देखकर पुलिस परिजनो से पूछताछ करने लगी. संदेह होने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAVIRANJAN KUMAR SINGH

RAVIRANJAN KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >