सब काम छोड़ सबसे पहले वोट दें का लगाया गया नारा

बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के लिए स्विप कार्यक्रम अंतर्गत राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों एवं मेरा युवा भारत, बक्सर के संयुक्त प्रयास से मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया.

डुमरांव. बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के लिए स्विप कार्यक्रम अंतर्गत राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों एवं मेरा युवा भारत, बक्सर के संयुक्त प्रयास से मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया, जिसके तहत शपथ ग्रहण, जागरूकता रैली निकाली गयी, जो सुमित्रा महिला महाविद्यालय से होकर, स्टेशन रोड, राज उच्च विद्यालय होते हुए महाविद्यालय में आकर समाप्त हुई. रैली में भाग लिए स्वयंसेवकों द्वारा, सब काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो का नारा लगाया गया, जिससे आसपास के लोग जागरुक हो रहे थे, मतदाता जागरूकता के तहत प्राचार्या सह राष्ट्रीय सेवा योजना के अध्यक्ष डॉ शोभा सिंह, प्रो सुभाष सिंह तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम पदाधिकारी प्रोफेसर शंभू नाथ शिवेंद्र, मेरा युवा भारत, बक्सर के गणेश कुमार द्वारा किया गया. जब कि शपथ ग्रहण भूगोल विभागाध्यक्ष डॉ संजय कुमार सिंह द्वारा दिलाया गया. महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ शोभा सिंह ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि अपने मताधिकार के साथ-साथ अपने परिवार एवं आस पास के लोगों को भी मतदान के लिए जागरूक करना हम-सभी कर्तव्य है, सुभाष चंद्रशेखर ने कहा कि मतदान हम सब का अधिकार है किसी भी हाल में मतदाताओं को अपना मतदान करना नहीं भूलना है, क्योंकि एक-एक मत से ही हम लोग अच्छे प्रत्याशी का चुनाव करेंगे, वहीं राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम पदाधिकारी और प्रो शिवेंद्र तथा डॉ संजय सिंह ने कहा कि मतदान करने के लिए सभी को जागरूक करना होगा, तभी इस क्षेत्र में अधिक से अधिक मतदान हो सकेगा. मौके पर मेरा युवा भारत से गणेश कुमार, प्रणव चटर्जी, प्रो मनोज कुमार, शैलेंद्र सिंह, प्रमोद सिंह, डॉ अमृता सिंह, प्रो दिनेश सिंह, बेबी कुमारी, अमृता कुमारी, निशा कुमारी, नित्य सिंह, अमृता कुमारी, अर्चना कुमारी, जयलक्ष्मी सहित कई राष्ट्रीय स्वयंसेवकों ने इस मतदाता जागरूकता अभियान में शामिल रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amlesh prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >