सड़क मरम्मत नहीं होने से करूअज गांव के ग्रामीण मायूस

वर्षों बाद भी सड़क की मरम्मत नहीं होने से करीब आधा दर्जन गांव के ग्रामीणों को आवागमन करने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

डुमरांव. वर्षों बाद भी सड़क की मरम्मत नहीं होने से करीब आधा दर्जन गांव के ग्रामीणों को आवागमन करने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इस समस्या को लेकर करूअज गांव के ग्रामीण बीरेंद्र सिंह मौर्य, ददन पासवान, जितेंद्र राम, रामकुमार, तिवारी, विनोद राम ने बताया कि वर्षों से कसियां पंचायत के करूअज गांव सहित इस सड़क से जुड़े करीब आधा दर्जन गांव के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, जब कि वर्षों से सड़क मरम्मत करने की मांग ग्रामीण करते रहे, जिसके कारण सड़क मरम्मत नहीं होने से यहां के ग्रामीण मायूस हैं. ग्रामीण बीरेंद्र सिंह मौर्य ने बताया कि यह सड़क खलवा इनार मोड़ से होते हुए करूअज, एकौनी, अटांव, दहिगना सहित आधा दर्जनों गांव से जुड़ी हुई है, लेकिन अभी तक इस सड़क पर ध्यान नहीं दिया गया. ग्रामीणों ने बताया कि इस सड़क के नहीं बनने से प्रतिदिन वाहन चालकों व सैकड़ों राहगीरों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. इस सड़क के जर्जर हो जाने से सब्जी सहित अन्य खेती से जुड़े किसानों को भी नुकसान होता है. जब यह सड़क खलवा इनार मोड़ पहुंचकर एन एच 120 सड़क पर जाकर जुड़ता है. लोगों ने बताया कि इस सड़क की मरम्मत बेहद जरूरी है, सड़क की मरम्मत नहीं होने से हर मौसम में लोगों को आवागमन करने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amlesh prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >