कचरा डंपिंग को लेकर ग्रामीणों ने जाम की सड़क

मंझवारी मोड के समीप कचरा डंपिंग को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा बुधवार को फुट पडा. भारी संख्या में ग्रामीण सड़क पर उतरकर सिमरी भोजपुर मार्ग को जाम कर दिया.

सिमरी. मंझवारी मोड के समीप कचरा डंपिंग को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा बुधवार को फुट पडा. भारी संख्या में ग्रामीण सड़क पर उतरकर सिमरी भोजपुर मार्ग को जाम कर दिया. हालांकि मौके पर सिमरी पुलिस पहुंचकर लोगों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया व आवागमन सुचारू करवाया. डुमरांव नगर परिषद क्षेत्र से कचरा का उठाव कर सफाई एजेंसी द्वारा कूडा डंपिंग मंझवारी मोड के समीप किया जा रहा है. बता दें कि पुराना भोजपुर-नियाजीपुर मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों को नाक बंद कर आवागमन करने की विवशता है. कचरा डंपिंग से स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी है. ग्रामीणों ने बताया कि प्रतिदिन इसी स्थान पर कूड़ा कचरा गिराया जाता है, जिससे आने-जाने वाले राहगीरों व स्थानीय ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड रहा है. विदित हो कि डुमरांव नगर परिषद का कचरा सिमरी प्रखंड के सीमा में डंप किया जा रहा है, इससे ग्रामीणों में नाराजगी है. ग्रामीणों ने कचरा डंपिंग को लेकर विरोध-प्रदर्शन किया. आक्रोशित लोगों ने नगरपरिषद डुमरांव व प्रखंड प्रशासन के खिलाफ नारे लगा रहे थे. उक्त स्थान पर कचरा डंपिंग को लेकर विरोध जताया.

ग्रामीणों का कहना है की यदि कचरा डंपिंग तत्काल बंद नहीं किया जायेगा, तो उग्र प्रदर्शन किया जायेगा. स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि गंदगी व दुर्गंध से बीमारी फैलने का डर हमलोगों को सता रहा है. धरना-प्रदर्शन में मुखिया प्रतिनिधि सलीम अंसारी, पूर्व उपमुखिया धर्मेंद्र यादव, सुरेंद्र यादव, नन्दू यादव, जितेंद्र यादव, किसन कुमार, सुरेश यादव, राहुल पासी, पहलू यादव, रेखा देव यादव, हरेन्द्र यादव, विनोद यादव, शिवनाथ पासी, सोनू कुशवाहा सहित अन्य ग्रामीण शामिल थे.

क्या कहते हैं अधिकारी

मामला संज्ञान में आया है. सीओ सिमरी द्वारा डंपिंग स्थल का मापी करायी गयी है. सिमरी अंचल प्रशासन से समन्वय स्थापित कर समस्या का समाधान किया जायेगा. संबंधित सफाई एजेंसी से स्पष्टीकरण की मांग की गयी है.

मनीष कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी, डुम���ांव

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amlesh prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >