प्रतिनिधि, बक्सर. मेरा युवा भारत, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से युवाओं को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने के उद्देश्य से विकसित भारत युवा नेतृत्व संवाद वीबीवाईएलडी 2027 का आयोजन किया जा रहा है. इसके तहत युवाओं को नेतृत्व क्षमता, नवाचार और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करने का अवसर दिया जा रहा है.
विकसित भारत 2047 के निर्माण में युवाओं की भागीदारी
जिला युवा अधिकारी संजना वत्स ने बताया कि युवाओं को विकसित भारत @ 2047 के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का अवसर दिया जा रहा है. इसके माध्यम से युवाओं को अपने विचार और सुझाव प्रस्तुत करने का भी मौका मिलेगा.
My Bharat पोर्टल पर करना होगा पंजीकरण
मेरा युवा भारत, बक्सर ने जिले के सभी पात्र युवाओं से My Bharat पोर्टल पर पंजीकरण कराने की अपील की है. पंजीकरण के लिए mybharat.gov.in पोर्टल का इस्तेमाल किया जा सकता है.
क्विज प्रतियोगिता और युवा गतिविधियों में मिलेगा मौका
पंजीकरण के बाद युवा वीबीवाईएलडी से संबंधित गतिविधियों और क्विज प्रतियोगिता में भाग ले सकेंगे. इसके साथ ही विभिन्न युवा गतिविधियों में भागीदारी का भी अवसर मिलेगा.
नेतृत्व क्षमता विकसित करने का मिलेगा अवसर
वीबीवाईएलडी के माध्यम से युवाओं को अपनी नेतृत्व क्षमता विकसित करने और राष्ट्र निर्माण से जुड़ने का अवसर मिलेगा. युवा अपने विचार और सुझाव प्रस्तुत कर विकसित भारत के विजन में योगदान दे सकेंगे.
ALSO READ : बक्सर में प्रवेश करते ही दिखेगा गौरवशाली इतिहास, गोलंबर की दीवारों पर उकेरे जाएंगे रामायण काल के प्रसंग
