Buxar News: अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर किया पौधारोपण

युवाओं में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से यूथ केयर के नेतृत्व में मंगलवार अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया

बक्सर

. युवाओं में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से यूथ केयर के नेतृत्व में मंगलवार अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया. पौधारोपण कार्यक्रम नगर के समाहरणालय बक्सर पार्क और नाथ मंदिर स्थित विष्णु वाटिका में किया गया. जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं, स्थानीय निवासियों और यूथ केयर के सदस्यों ने भाग लिया. इस वर्ष के अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस की थीम हरित कौशल: एक सतत् विश्व की ओर को ध्यान में रखते हुए, यूथ केयर ने यह पहल की. इस मौके पर युथ केयर के लोगों ने कहा कि युवाओं को सिर्फ रोज़गार के लिए तैयार करना ही नहीं, बल्कि उन्हें पर्यावरण की देखभाल जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों में भी सशक्त बनाना आवश्यक है. अभियान के दौरान, विभिन्न प्रकार के फलदार और छायादार पौधे लगाए गए. यूथ केयर के जिला अध्यक्ष प्रभात शर्मा ने कहा आज के युवा हमारे भविष्य हैं, और उन्हें प्रकृति से जोड़ना हमारी ज़िम्मेदारी है. यह पौधारोपण अभियान सिर्फ पेड़ लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह एक संदेश है कि हम सब मिलकर एक हरित और स्वस्थ समाज का निर्माण कर सकते हैं. सदस्यों ने पौधों की देखभाल और उनके महत्व के बारे में भी जानकारी दी. उन्होंने प्लास्टिक मुक्त वातावरण बनाने और जल संरक्षण पर भी ज़ोर दिया. इस सफल आयोजन के लिए यूथ केयर ने सभी प्रतिभागियों, स्वयंसेवकों और स्थानीय प्रशासन का आभार व्यक्त किया. मौके पर अधिवक्ता प्रेम कुमार सिंह, धनजी सिंह, अजय तिवारी, विकास सिंह, प्रदीप कुमार, मतिउर्रहमान, राजेश वर्मा, सोनू राय, विरु राय, अमीत सिंह, हिमांशु पांडे, दीपक यादव, सुधीर कुमार सिंह, मुखिया प्रतिनिधि पिंकी चौहान, अभिषेक शर्मा, विकास शर्मा, मालू यादव, पिंटू चौहान आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAVIRANJAN KUMAR SINGH

RAVIRANJAN KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >