पांच थानाध्यक्ष हुए सम्मानित तो तीन से जवाब तलब

समाहरणालय स्थित पुलिस कार्यालय में मंगलवार को मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित की गयी. जिसमें गत माह में पुलिसिंग से संबंधित किये गये कार्यों एवं आपराधिक घटनाओं की समीक्षा की गयी.

बक्सर. समाहरणालय स्थित पुलिस कार्यालय में मंगलवार को मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित की गयी. जिसमें गत माह में पुलिसिंग से संबंधित किये गये कार्यों एवं आपराधिक घटनाओं की समीक्षा की गयी. बैठक की अध्यक्षता कर रहे पुलिस कप्तान शुभम आर्य ने थानावार फाइल खंगाल एक-एक घटनाओं का जायजा लिया एवं कांडों के निष्पादन आदि कार्यों की तहकीकात की. इस क्रम में बेहतर कार्य करने वाले थानाध्यक्षों की पीठ थपथपाई गई तो त्रुटियों के लिए फटकार भी लगायी गयी. यही नहीं बेहतर पुलिसिंग के लिए थानाध्यक्षों को सम्मानित कर हौसला अफजाई किया गया और लापरवाहों से शो कॉज, यानी जवाब तलब की नोटिस थमाकर नसीहत दी गयी. पुलिस कप्तान के इस पहल से मातहतों के कार्यों में निखार आने की तथा अपराध पर लगाम लगने की संभावना बढ़ी है. दायित्व के प्रति सतर्क कराते हुए एसपी ने कहा कि अपराधियों पर अंकुश लगाना उनकी प्राथमिकता है और इसमें किसी भी तरह की कोई कोताही बर्दास्त नहीं की जायेगी. उन्होंने गश्ती के प्रति सतर्क रहने, लंबित कांडों के अनुसंधान में तेजी लाने, शराब तस्करों के खिलाफ सख्त कदम उठाने, वाहन चेकिंग करने तथा आम लोगों से बेहतर संबंध होकर उनकी समस्याओं को निष्पादित करने का पाठ पढ़ाया. उन्होंने स्पिडी ट्रायल के तहत मुकदमों के त्वरित निष्पादन को लेकर कार्य योजना पर अमल करने को जिम्मेदारी सौंपा. सम्मानित होने वाले थानाध्यक्ष : वारंट निष्पादन व कांडों के अनुसंधान में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिस पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया. जिसमें पांच थानाध्यक्ष एवं 19 अनुसंधानकर्ता शामिल हैं. एसपी ने बताया कि मार्च माह में सर्वाधिक कांडों का निष्पादन करने वाले पांच थानाध्यक्ष को प्रशस्ति पत्र एवं 19 अनुसंधानकर्ताओं को प्रति कांड 300 रुपये के हिसाब से अधिकतम चार कांडों के लिए प्रति कांड 300 रुपये नगद राशि से पुरस्कृत किया गया. सम्मानित होने वाले थानाध्यक्षों में टाउन थानाध्यक्ष, मुरार थानाध्यक्ष, डुमरांव थानाध्यक्ष, इटाढ़ी थानाध्यक्ष व राजपुर थानाध्यक्ष शामिल हैं. इसके अलावा हत्या के एक मामले में कोताही बरतने के जिम्मेदार इटाढ़ी थानाध्यक्ष तथा अन्य दो थानाध्याक्षों से शो कॉज भी किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amlesh prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >