मोबाइल के साथ बक्सर स्टेशन से चोर गिरफ्तार

चोरी के मोबाइल के साथ बक्सर स्टेशन से मोबाइल चोर को आरपीएफ ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

बक्सर. चोरी के मोबाइल के साथ बक्सर स्टेशन से मोबाइल चोर को आरपीएफ ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. गिरफ्तार चोर का नाम राजू कुमार बताया जाता है. जो नया भोजपुर का निवासी है. आरपीएफ इंसपेक्टर दीपक कुमार ने बताया कि वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त आरपीएफ दानापुर प्रकाश कुमार पंडा के आदेशानुसार आरपीएफ बक्सर व अपराध सूचना शाखा दानापुर द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत रविवार की रात में गश्त के दौरान एक युवक को संदिग्ध अवस्था में बक्सर स्टेशन परिसर से बाहर तेज गति में निकलते हुए देखा गया. जिसे घेर कर जब बक्सर रेलवे स्टेशन के पावर हाउस के पास रोककर उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से दो यात्रियों की गाड़ी संख्या 19484 से चोरी की मोबाइल बरामद की गयी. जिसे अग्रिम कार्रवाई के लिए जीआरपी को सौंप दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >