शिक्षिका के गले से सोने की चेन झपट कर फरार हुए बदमाश
Copied link
बड़का ढकाइच गांव के समीप बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम
कृष्णाब्रह्म.
कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई चेन स्नैचिंग की घटना से लोगों में दहशत का माहौल है. बड़का ढकाइच गांव के समीप एक शिक्षिका के गले से सोने की चेन छीनकर बदमाश बाइक से फरार हो गये. घटना के बाद पीड़िता काफी सहम गयी. मामले में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गयी है. बक्सर निवासी शिक्षिका श्वेता कुमारी गुरुवार को किसी कार्य से बक्सर से बड़का ढकाईच लौट रही थीं. इसी दौरान जब वह बड़का ढकाइच गांव के पास पहुंचीं, तभी एक युवक अचानक उनके पास पहुंचा और उनके गले से सोने की चेन झपट ली. इससे पहले कि शिक्षिका कुछ समझ पातीं, युवक पास में खड़ी बाइक पर सवार हो कर तेजी से फरार हो गया. घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों की भीड़ जुट गई. स्थानीय लोगों ने बदमाशों का पीछा करने का प्रयास किया, लेकिन वे तेज रफ्तार बाइक से भाग निकले. पीड़िता ने तत्काल इसकी सूचना स्थानीय थाना पुलिस को दी. इस संबंध में कृष्णाब्रह्म थानाध्यक्ष रवि कुमार ने कहा कि पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच करने के साथ ही बदमाशों की पहचान में जुट गयी है. जल्द ही मामले का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.