विजयादशमी महोत्सव को भव्य बनाने के लिए कार्यकर्ताओं ने की बैठक

विजयादशमी महोत्सव 2025 की तैयारी को लेकर श्री रामलीला समिति की एक अहम बैठक मंगलवार को देर शाम रामलीला मंच पर की गयी.

बक्सर. विजयादशमी महोत्सव 2025 की तैयारी को लेकर श्री रामलीला समिति की एक अहम बैठक मंगलवार को देर शाम रामलीला मंच पर की गयी. बैठक की अध्यक्षता समिति के उपाध्यक्ष रोहतास गोयल एवं संचालन सचिव बैकुण्ठ नाथ शर्मा ने की. बैठक में कार्यक्रम को भव्य बनाने संबंधित विषयों पर विस्तृत चर्चा के साथ नगर में सहयोग राशि एकत्र करने करने के लिए अलग- अलग टोलियां बनायी गयी. जिसमें चरित्रवन, मित्र लोक कालोनी, सिविल लाईन, स्टेशन रोड, बाबा नगर, औद्योगिक क्षेत्र, बाईपास रोड सहित विभिन्न क्षेत्रों की क्रमवार टोली का गठन किया गया. इस मौके पर संबोधित करते हुए समिति के सचिव बैकुंठनाथ शर्मा ने बताया कि इस वर्ष विजयादशमी महोत्सव के लिए विश्वप्रसिद्ध वृंदावन की सुप्रसिद्ध रामलीला मंडली श्री राधा माधव रासलीला एवं रामलीला संस्थान के स्वामी श्री सुरेश व्यास जी को विजयादशमी महोत्सव कार्यक्रम के लिए अनुबंध किया गया है. इनके सफल निर्देशन में ब्रज के कलाकारों द्वारा 22 दिवसीय कार्यक्रम के तहत दिन में कृष्णलीला और रात्रि में रामलीला के प्रसंग का मंचन किया जायेगा. उन्होंने आगे बताया कि बक्सर की सदियों प्राचीन रामलीला कार्यक्रम पूरे बिहार प्रसिद्ध है. यहां पर दूरदराज से लाखों लोग इस कार्यक्रम को देखने प्रतिवर्ष आते हैं. यह कार्यक्रम आगामी 14 सितंबर (जिउतिया) से शुरू होकर 05 अक्तूबर तक चलेगा. इस मौके पर समिति के कोषाध्यक्ष सुरेश संगम द्वारा बैठक के दौरान गत वर्ष के आय और व्यय का ब्यौरा पढ़ कर सुनाया गया. साथ ही सभी सदस्यों से इस बार आर्थिक सहयोग हेतु मजबूती से लगने का आग्रह भी किया गया. वहीं समिति के संयुक्त सचिव सह मीडिया प्रभारी हरिशंकर गुप्ता ने आयोजन संबंधी विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि रामलीला के पहले दिन गणेश पूजन एवं शिव विवाह से लीला की शुरुआत होगी. इस दौरान समिति के उपाध्यक्ष रोहतास गोयल, सचिव बैकुण्ठ नाथ शर्मा, संयुक्त सचिव सह मीडिया प्रभारी हरिशंकर गुप्ता, कोषाध्यक्ष सुरेश संगम, लाइसेन्सदार कृष्ण कुमार वर्मा, मंच प्रभारी उदय सर्राफ जोखन, बबन सिंह, चिरंजी लाल चौधरी, गंगाधर सर्राफ, विनोद कुमार चौधरी, सुमित कुमार मानसिंहका, श्याम नारायण मिश्रा उर्फ़ मन्नू जी, जितेंद्र शर्मा, नारायण राय, अधिवक्ता बसंत कुमार चौबे भारत, अनिल कुमार मानसिंहका, शिवदयाल पांडेय, निकू तिवारी, ब्रजकिशोर सिंह, राजकुमार गुप्ता ,भरत राय, ऋषि निर्मल, बबलू ठाकुर, प्रदीप कुमार जायसवाल, राम जी प्रसाद, गणेश कुमार शर्मा, उमाकांत पांडे, सत्यदेव ओझा, मदन दुबे, अरुण कुमार पांडे, रामनाथ सिंह, धर्मेंद्र मालाकार, योगेंद्र राय, वेद प्रकाश जायसवाल, आदित्य कुमार, अधिवक्ता तेज प्रताप सिंह छोटे, निर्मल कुमार सिंह, अजय प्रताप सिंह, सुभाष चंद्र प्रसाद, राजेश कुमार चौरसिया, बृजमोहन सेठ, अधिवक्ता महेंद्र कुमार चौबे उर्फ मथुरा जी, कमलेश्वर तिवारी, सुमित उपाध्याय, विनोद कुमार चौधरी, सुमन कुमार तिवारी, दीपक कुमार गुप्ता, निर्मल पांडे, सहित अन्य सदस्य व पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amlesh prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >