लू का कहर जारी, तापमान 40 डिग्री पहुंचा

इलाके के लोगों को इन दिनों बढते तापमान के बीच परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. जहां बुधवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस पर रहा

डुमरांव. इलाके के लोगों को इन दिनों बढते तापमान के बीच परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. जहां बुधवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस पर रहा, वहीं तापमान के बीच चिलचिलाती धूप और लू के कारण ग्रामीण राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ा. लोगों का कहना है कि तेज धूप और लू के कारण लोग बीमार हो रहे हैं. जब कि तापमान से अधिक तपिश महसूस की जा रही है, जिससे बचने व राहत पाने के लिए लोग शीतल पेय का सहारा लेते हुए पेड़ के नीचे जाकर सहारा ले रहे हैं. लोगों ने बताया कि चार पांच दिनों से तीखे धूप और बुधवार को लू का असर देख लोगों को परेशानी सता रही है, लोगों ने बताया कि सुबह 9 बजे के बाद चिलचिलाती धूप में खड़ा होना भी मुश्किल हो रहा है अगर थोड़ी सी भी धूप शरीर पर पड़ रहा है, तो ऐसा लगता है कि पूरा बदल जल जायेगा. वहीं जब लू का चलना प्रारंभ हो रहा है तो ग्रामीण सडकें और रजवाहा सड़कों पर यात्रा करते वक्त राहगीरों को लू का सितम झेलना पड़ता है. लोगों की माने तो सड़क किनारे भाग्य से ही चापाकल दिखायी पड़ता है. कुछ जगहों पर तो एक भी चापाकल नहीं दिखता, जहां प्यास लगने पर लोग अपनी हलक को तर कर सकें. इस हालत में पेयजल की खोज कर किसी के दरवाजे पर पीने का पानी मांगना पड़ता है. लोगों ने बताया कि सुबह 9 बजे के बाद पूरा इलाका तेज धूप और लू के थपेड़ों के बीच शांत पड़ जाता है और शाम 5 बजे के बाद ही आवागमन शुरू होता है तेज धूप और लू के बीच ऐसे ही लोग दिखते हैं जिनको बहुत जरूरी काम से घर से बाहर निकलना पड़ता है. बाकी दिन के 11 बजे से शाम 4 बजे तक पूरा इलाका सुनसान बना रहता है. वहीं बुधवार को इलाके में अधिकतम तापमान 40 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस पर रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMLESH PRASAD

AMLESH PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >