Buxar News: प्राथमिकता के आधार पर ली गयी योजना बोर्ड के माध्यम से किया जायेगा पारित

नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा जिले के नगर निकायों को विकास के लिए मंगलवार को नगर के वीवी गंज में आयोजित किया जनसंवाद

बक्सर

. नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा जिले के नगर निकायों को विकास के लिए मंगलवार को नगर के वीवी गंज में आयोजित किया जनसंवाद. जनसंवाद कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला स्तर से नामित जिला परिवहन पदाधिकारी संजय कुमार सिंह ने किया. इस जनसंवाद में वी वी गंज मोहल्ला से जुड़े समस्या सुविधाओं की सुलभता, विकास कार्य की प्रगतिति और स्थानीय समस्याओं को लेकर चर्चा किया गया. वही आम जनता के समस्या को भी सुना गया. सभी समस्या को नगर परिषद के बोर्ड में रखा जाएगा. ताकि समस्या का निवारण हो सके.इस जनसंवाद में स्थानीय लोगों द्वारा अपने क्षेत्र की समस्या जैसे सड़क के निर्माण और मरम्मत नाली, व जल निकासी व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति, सार्वजनिक शौचालय , डस्टबीन व सफाई जैसे विषयों पर चर्चा किया गया. यह कार्यक्रम सभी वार्डों में आगामी 12 जून तक किया जाएगा. इसके लिए अलग अलग पदाधिकारी व कर्मचारी प्रतिनियुक्त किए गए हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >