डाक मतपत्र मतदान व प्रशिक्षण केंद्रों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण

जिले में आयोजित प्रशिक्षण सत्र एवं डाक मतपत्र मतदान की प्रक्रिया का निरीक्षण विभिन्न केंद्रों पर वरीय अधिकारियों द्वारा किया गया.

बक्सर. जिले में आयोजित प्रशिक्षण सत्र एवं डाक मतपत्र मतदान की प्रक्रिया का निरीक्षण विभिन्न केंद्रों पर वरीय अधिकारियों द्वारा किया गया. निरीक्षण नेहरू स्मारक भवन, एमपी हाइस्कूल तथा सेंट मेरी विद्यालय में किया गया. इस अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी विद्यानंद सिंह, उप विकास आयुक्त आकाश कुमार, नोडल अधिकारी प्रशिक्षण, एवं अन्य पदाधिकारी शामिल रहे. एमपी हाइस्कूल में सामान्य प्रेक्षक के विवेकानंदन द्वारा निरीक्षण किया गया. उन्होंने प्रशिक्षण की गुणवत्ता, मतदान प्रक्रिया एवं कर्मियों की उपस्थिति की विस्तृत समीक्षा की. उन्होंने यह निर्देश दिया कि निर्वाचन कार्य में पूर्ण पारदर्शिता, अनुशासन और समयबद्धता का पालन अनिवार्य है. सेंट मेरी विद्यालय में अपर समाहर्ता अरुण सिंह द्वारा प्रशिक्षण की तैयारियों एवं डाक मतपत्र मतदान व्यवस्था का अवलोकन किया गया. वहीं नेहरू स्मारक भवन में उप विकास आयुक्त आकाश कुमार एवं नोडल अधिकारी द्वारा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया और प्रशिक्षण में अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया. निरीक्षण के दौरान सभी अधिकारियों ने निर्वाचन प्रक्रिया की निष्पक्षता एवं दक्षता सुनिश्चित करने पर बल दिया और कर्मियों को अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का आह्वान किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amlesh prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >