बक्सर. राजपुर विधानसभा क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारी सह भूमि सुधार उप समाहर्ता द्वारा मंगलवार को राजपुर प्रखंड कार्यालय स्थित मतदान कर्मी डिस्पैच सेंटर एवं माध्यमिक विद्यालय स्थित इवीएम डिस्पैच सेंटर का निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने सभी व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की तथा कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि मतदान कार्य से संबंधित सभी व्यवस्थाएं समय पर एवं सुचारू रूप से पूरी की जाएं, ताकि मतदान के दिन किसी प्रकार की असुविधा न हो. उन्होंने इवीएम, वीवीपैट और कंट्रोल यूनिट के सुरक्षित रखरखाव, कर्मियों की तैनाती, मार्ग व्यवस्था आदि का जायजा लिया. इसके बाद उन्होंने मतदान दलों के लिए कतारबद्ध और व्यवस्थित व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा निर्वाचन आयोग के सभी निर्देशों का अक्षरशः पालन करने को नसीहत दिया. इस क्रम में उपस्थित कर्मियों से निर्वाचन कार्य को पूर्ण निष्पक्षता, निष्ठा और पारदर्शिता के साथ संपादित करने को लेकर विस्तार से चर्चा किया, ताकि शांतिपूर्ण एवं शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित किया जा सके.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
