मंदिरों में मत्था टेककर हुई नववर्ष 2026 की शुरुआत, श्रद्धा व उल्लास में डूबा रहा शहर

नववर्ष 2026 का आगमन पहला दिन डुमरांव में श्रद्धा, उत्साह और सौहार्द के वातावरण में हुआ.

डुमरांव. नववर्ष 2026 का आगमन पहला दिन डुमरांव में श्रद्धा, उत्साह और सौहार्द के वातावरण में हुआ. वर्ष के पहले दिन नगर के प्रमुख धार्मिक स्थलों-जंगली शिव मंदिर, मां डुमरेजनी मंदिर, बड़ी काली माता मंदिर सहित अन्य मंदिरों में अहले सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. भक्तों ने पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की और मंदिर परिसर हर-हर महादेव व जय माता दी के जयकारों से गूंज उठे. जंगली शिव मंदिर में गुरुवार की तड़के से जलाभिषेक के लिए लंबी कतारें देखी गईं, वहीं मां डुमरेजनी एवं बड़ी काली माता मंदिर में भी श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा. दर्शन-पूजन के बाद लोगों ने एक-दूसरे को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं और शहर में उत्सवी माहौल बना रहा. नववर्ष को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया. प्रभारी थानाध्यक्ष मतेंद्र कुमार एवं एसआई प्रियंका कुमारी के नेतृत्व में पुलिस बल लगातार गश्त करता रहा. मंदिर परिसरों एवं आसपास के क्षेत्रों में भीड़ नियंत्रण के लिए विशेष इंतजाम किये गये. वहीं सुरक्षा व्यवस्था के तहत जगह-जगह वाहनों की जांच की गयी तथा संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखी गयी. धार्मिक स्थलों के साथ-साथ लोगों ने विभिन्न पिकनिक स्थलों पर भी नये साल का आनंद उठाया. बाजारों एवं चौक-चौराहों पर दिनभर रौनक बनी रही. बच्चों और युवाओं में विशेष उत्साह देखा गया. प्रशासन की सतर्कता एवं बेहतर व्यवस्था के चलते नववर्ष का पहला दिन पूरी तरह शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ. कुल मिलाकर डुमरांव में नववर्ष 2026 का स्वागत भक्ति, सुरक्षा और उल्लास के के साथ हुआ

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amlesh prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >