हाइटेंशन तार की चपेट में आया ट्रैक्टर, धान का बोझा जलकर हुआ राख

थाना क्षेत्र के मंगरॉव पंचायत अंतर्गत उतड़ी कला गांव में हाइ टेंशन तार की चपेट में आने से ट्रैक्टर लदे धान का बोझा जलकर राख हो गया.

राजपुर. थाना क्षेत्र के मंगरॉव पंचायत अंतर्गत उतड़ी कला गांव में हाइ टेंशन तार की चपेट में आने से ट्रैक्टर लदे धान का बोझा जलकर राख हो गया. इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार गांव के किसान शिव कैलाश सिंह मजदूरों से धान की कटनी कराये थे. जिसे ट्रैक्टर पर लाद कर अपने खलिहान की तरफ आ रहे थे. जैसे ही ट्रैक्टर पुल के पास पहुंचा तभी पहले से जर्जर होकर लटकता हाइ टेंशन तार अचानक इसके संपर्क में आ गया. जिससे बोझा में आग लग गया. आग लगते ही अफरा तफरी मच गयी. आसपास मौजूद किसान दौड़कर आग बुझने लगे. सभी ग्रामीणों की मदद से तत्काल ट्राली से ट्रैक्टर के इंजन को अलग कर हटाया गया. इसके बाद सबमर्सिबल चालू कर आग बुझाना शुरू कर दिया गया. घंटे भर मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. तब तक धान का बोझा जलकर राख हो गया. इसको लेकर किसानों ने बिजली विभाग के प्रति विरोध जताया है. गांव के ग्रामीण मोहन राय, भानु राय, ललन राय के अलावा अन्य किसानों ने कहा कि इस जर्जर तार को बदलने के लिए बिजली विभाग को कई बार सूचित किया गया. अब तक नहीं बदल गया है. इससे एक सप्ताह पूर्व भी देवढ़िया गांव के मजदूर अपनी धान कटनी कर बोझा लेकर जा रहे थे. उसमें भी आग लगा था. उस दिन बड़ा हादसा टल गया. इस तरह की घटना कई बार हुई है. अगर इस जर्जर तार को नहीं बदल गया तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है. इस आग से किसानों को काफी नुकसान हुआ है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amlesh prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >